एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज, पलामू। भाजपा ही देश को समग्र विकास के राह पर लेकर जायेगी। पिछले 10 वर्षों से देश का नेतृत्व भाजपा कर रही है, अगर इन 10 वर्षों का ही लेखा जोखा लिया जाये, तो कांग्रेस के 60 वर्षों के शासनकाल पर भारी पड़ेगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार सिंह ने लेस्लीगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण विकास की ही बात करें, तो शहरों की भांति गांव में भी अमीर-गरीब सभी के पक्के के मकान बन गये। शौचालय, बिजली, नल जल योजना के तहत सभी के घर मे नल से पानी, स्ट्रीट लाइट, पक्की सड़कें सभी कुछ दिया।यह काम कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन की सरकारें भी कर सकती थी, किंतु इन सरकारों ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा।
जो वादा कर राज्य में यह सरकार आयी, कम से कम अपने किये वादे संविदा आधारित कर्मियों को सरकारीकरण, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता ही दे देती, तो जनता विश्वास करती। ये लोग आज भी जनता को गंवार समझते हैं और आज भी कई लोकलुभावन वादा कर रहे हैं। जनता है सब जानती है और इनके ये लोकलुभावन वादा कोई काम नहीं आयेगा।
इनमें आपस में ही एका नहीं है, कोई कहता है आरक्षण एक समुदाय विशेष को दिया जाना चाहिए, कोई कहता है महिलाओं को एक एक लाख दिया जायेगा। जिसकी जितनी बीवी उसको उतना लाख। यह तुष्टिकरण कितना दिन चलेगा? ये लोग देश मे अमन चैन और विकास की बातें नही करते, रोजगार, उच्च कोटि की शिक्षा, स्वास्थ्य की, वैज्ञानिक सोंच और तकनीकी विकास की बात नहीं करते, बस आपस मे फोड़ो और राज करो, जो अब नहीं चलेगा।
कभी सीमा से हमारे जवानों के शव तिरंगे में लिपटा आता था और सरकार कोई कार्रवाई करने के बजाय डोजियर सौंपती थी और अखबारों में एक बयान देकर चुप हो जाती थी। किंतु आज हालात दूसरा है। आज सेना घर में घुसकर मारती है। आज उसी काश्मीर की क्या पीओके के हालात देख लीजिए, वहां के लोग हाथों में तिरंगा लिये खुद भारत मे मिलने को तैयार हैं।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया। नुक्कड़ सभा को ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चतुर्गुण राम, लाला प्रसाद यादव, कामेश यादव, जगत नारायण सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया।