Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम चंपई ने परिवार के साथ की वोटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम चंपई ने परिवार के साथ की वोटिंग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चंपई ने सपरिवार किया मतदान, जनता से की वोट करने की अपील 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। सीएम चंपई ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने गांव में बूथ संख्या 220 में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सीएम चंपई ने अपील की। सीएम ने कहा कि सभी को अपना वोट करना चाहिए ये आपका अधिकार है। 

उन्होंने कहा कि मतदान मौलिक अधिकार है। मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच इस मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है, जहां महिलाओं की संख्या अधिक नजर आ रही है। बता दें कि सिंहभूम लोकसभा चुनावी क्षेत्र में महिला वोटर में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। 

महिलाएं सुरक्षा और रोजी रोजगार के नाम पर खास कर वोट देने पहुंचे हैं। उम्मीद जताई जा रही पिछले चुनाव का वोट प्रतिशत से इस बार वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,354