Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 165
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सनातन धर्म को बचाने और राष्ट्रहित में पीएम मोदी को अपना समर्थन देगा चंद्रवंशी समाज : बजरंग वर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सनातन धर्म को बचाने और राष्ट्रहित में पीएम मोदी को अपना समर्थन देगा चंद्रवंशी समाज : बजरंग वर्मा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि झारखंड में चंद्रवंशी समाज का संगठन बहुत मजबूत है। हर जिले कस्बे प्रखंड में चंद्रवंशी राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से  बहुत मजबूत है। फिर भी सभी राजनीतिक दल चंद्रवंशी समाज की अनदेखी करता आया है। 

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो चंद्रवंशी समाज को मान सम्मान  देने का काम करती है। बिहार में जहानाबाद से एनडीए ने चंद्रवंशी समाज के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को लोकसभा का टिकट डॉ प्रेम कुमार को बिहार सरकार में मंत्री  प्रमोद चंद्रवंशी को एमएलसी भीम सिंह चंद्रवंशी को राज्यसभा और झारखंड में रामचंद्र चंद्रवंशी को भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया और अभी वे वर्तमान में विश्रामपुर से भाजपा विधायक एवं स्टार प्रचारक है। 

श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंद्रवंशी समाज को ठगने का काम किया है। झारखंड बिहार सहित अन्य राज्यों में एक भी टिकट भाजपा को नहीं दिया है और न ही झारखंड बिहार के स्टार प्रचारक में किसी चंद्रवंशी को रखा है। पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित में बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। ऐसी स्थिति में चंद्रवंशी समाज के लोगों से निवेदन करते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जिताने का काम करें। 

श्री वर्मा ने कहा कि दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने चंद्रवंशी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हम चंद्रवंशी समाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग करते हैं कि वह जल्द इस मामले में कार्रवाई करते हुए मनोज तिवारी से सार्वजनिक माफी मांगने को कहें। नहीं तो समाज पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेगी लेकिन दक्षिण दिल्ली से मनोज तिवारी को हरायेगी।

विज्ञापन