Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : असुविधा पर मतदान कर्मियों ने जमकर काटा बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : असुविधा पर मतदान कर्मियों ने जमकर काटा बवाल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के चार सीटों पर मतदान सोमवार को होना है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मी आज ही अपने दिये गये गंतव्य स्थान पर पहुंच जायेंगे। इस बीच पलामू के छत्तरपुर से खबर आ रही है कि मतदान कर्मियों ने बस की सुविधा नहीं मिलने के कारण जमकर हंगामा किया है। 

प्रखंड कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है। मतदानकर्मियों का कहना है कि 13 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए जिला मुख्यालय के जीएलए कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। मतदानकर्मियों ने बताया कि मतपेटी, ईवीएम ले जाने और अन्य जानकारियों से कराने के लिए रू-ब-रू आज सुबह 5 बजे प्रखंड कार्यालय में बुलाया गया था। 7 बजे तक मेदनीनगर जाने का आदेश मिला था।

निर्देशानुसार सभी कर्मी जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो उन्हें मेदनीनगर ले जाने के लिए सिर्फ एक बस की व्यवस्था की गयी थी। जबकि मतदान कर्मियों की संख्या तीन सौ है। जिसमें से 29 महिला मतदान कर्मी हैं। इसके बाद आक्रोशित मतदान कर्मियों ने जमकर प्रखंड कार्यालय परिसर बवाल काटा। सभी का कहना था कि एक बस कैसे 300 कर्मी जायेंगे। उन्होंने कहा है कि जब तक पार्यप्त बस की व्यवस्था नहीं की जायेगी कोई भी कर्मी मतदान केंद्र नहीं जायेगा। 

इधर, मामले की जानकारी जब पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन को दी गयी तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीडीओ को निर्देश दे दिया गया है। डीटीओ से बात कर बस की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, बीडीओ आशीष कुमार साहू से जब इस मामले को लेकर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हंगामा करने से क्या होगा। बस की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन