Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेलीकॉप्टर से नक्सल इलाके में भेजी जा रही पोलिंग पार्टियां

हेलीकॉप्टर से नक्सल इलाके में भेजी जा रही पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
  • झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर के जरिये बूथों पर पहुंचाया जायेगा। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गयी। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है। पोलिंग पार्टियां आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह सात बजे से मतदान करायेंगी। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जायेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 हेलीपैड बनाये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,525