Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची जीपीओ में पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

रांची जीपीओ में पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 मई को रांची जीपीओ के प्रांगण में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आयोजित पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में अतिरिक्त निदेशक सीजी एच एस  की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किये गये और चिंता जताते हुए कहा गया कि उनके रहते सीजी एच एस लाभार्थियों का कल्याण होने वाला नहीं है। 3 सालों से पेंशनर्स के एक हजार से अधिक  मेडिकल बिल लंबित पड़े हुए हैं। निरंतर वार्ता के बावजूद बिल का क्लियरेंस नहीं हो पा रहा है।

आज की मीटिंग में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में उनके चैंबर का घेराव किया जायेगा। पोस्टमैन के बढ़े हुए वेतन के बकाया भुगतान को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया और इसके खिलाफ रिले भूख हड़ताल की जायेगी। 

12 मई को धनबाद में आयोजित पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को अनुमोदित कराया जायेगा ताकि संघर्ष को गति दी जाये। धनबाद में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में रांची से एम जेड ख़ान सहित रामचंद्र प्रसाद और अवधेश पाठक भाग लेंगे।

एसोसिशन सीजी एच एस का आयुष्मान से अनिवार्य लिंकिंग का विरोध करता है। देश भर में इसका विरोध हो रहा है। आज की बैठक को साधन सिन्हा, एस पी मंडल, रंगनाथ पांडे, बी के चौधरी, चंद्रशेखर,के डी राय व्यथित और एम जेड ख़ान ने संबोधित किया।

एमपी चटर्जी एवं राजेंद्र किशोर के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर हसीना ग्रेस तिग्गा, बी बारा, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, मो रफी, मानरखन महतो, रामनरेश पांडे, जयराम प्रसाद आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव एम जेड ख़ान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,832