Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हमारी जीत सुनिश्चित है : सीता सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमारी जीत सुनिश्चित है : सीता सोरेन
विज्ञापन

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। दुमका लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने 2 सेट में अपना नामांकन पत्र दिया। 

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। साथ ही सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद सीता सोरेन काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है। दुमका की जनता उनका साथ देगी। भारी मतों से उन्हें जितायेगी। 

बता दें कि सीता सोरेन के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही है। दुमका लोकसभा सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन चुनाव लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही वो जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं, जिसके बाद भाजपा ने वर्तमान सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,037