Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चोरी की पांच बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चोरी की पांच बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, चौपारण/ईटखोरी। पुलिस ने बाइक चोरी के अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। घटना में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की पांच बाइक बरामद की है। 

गिरफ्तार सदस्यों की पहचान अमर भुइयां (पिता कारू भुइयां) ग्राम तेतुलिया भागलपुर कतरास जिला धनबाद, सचिन कुमार यादव (पिता शंभु यादव) ग्राम कुबरी चौपारण, छोटन कुमार (पिता लेढो भुइयां) ग्राम डोइया चौपारण निवासी के रूप में की गयी। तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि पांच मई की रात लगभग 11.30 बजे बघमुंडी गांव निवासी सोनू कुमार (पिता बासुदेव दांगी) के ससुराल नगवां निवासी चेतो दांगी के घर के बरामदा से दो बाइक की चोरी हो गयी थी। घटना को लेकर उसने छह मई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। 

मामले के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय के निर्देश पर पुलिस दल का गठन किया गया। उसके बाद बाइक चोरों तक पहुंचा जा सका। बरामद सभी बाइक चोरी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की बरामदगी सरदारपुर के एक होटल व डोइया गांव से हुई है। जानकारी के अनुसार, गिरोह के कुछ लोग फरार हैं।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। बरामद बाइक डीलक्स (जेएच13 एफ-5733), बिना नंबर के डिलक्स व स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस (जेएच 10 सीएम-2976), पल्सर (जेएच 10-बीवाई-7651) शामिल हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,846