Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : पांचवें चरण में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : पांचवें चरण में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
विज्ञापन
  • झारखंड में पांचवें चरण में 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पांचवें चरण के लिए नामांकन वापसी के बाद 54 प्रत्याशी मैदान में है। चतरा, हजारीबाग, कोडरमा के सीटों के लिए 20 मई को चुनाव होने वाले हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने दी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है। चतरा लोस से अब कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं कोडरमा से जानकारी देते हुए कहा कि यहां से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। 

कोडरमा लोस से अब 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। हजारीबाग लोकसभा सीट पर जवाब देते हुए बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। हजारीबाग लोस से कुल 17 प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होगा।

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छठे चरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उसमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, रांची से 33,धनबाद से 28 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।

झारखंड में आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 74 करोड़ 38 लाख से अधिक के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है। 

व्यवस्था ऐसी की गयी है कि एक जिला में जिस वाहन को लेने के लिए चिह्नित किया गया है, उसे दूसरे जिले में चिह्नित नहीं किया जायेगा। गाड़ी मालिकों को गाड़ी का भाड़ा भी समय से मिले इसके लिए डिजिटल व्यवस्था की गयी है जिससे कि उनके खाते में पैसे पहुंच जाये।

विज्ञापन