टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बगल स्थित बीआइटी के मेसरा गांव में हर साल की भांति इस वर्ष भी मां रक्षा काली की पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी। इसे लेकर पूरे गांव सहित पास पड़ोस में इसकी तैयारी जोरों पर जारी है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान शेखर ने बताया कि 7 मई को मां रक्षा काली की पूजा होगी, जिसे लेकर मंदिर को बेहतर ढंग से रंग-रोगन कर सजाया गया है। बताते चलें कि पूजा रात 12 बजे शुरू होगी।
अगले दिन मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने मां काली के सभी भक्तों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।