Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंत्री के पीएस के नौकर के घर इतने रुपये मिले कि...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंत्री के पीएस के नौकर के घर इतने रुपये मिले कि...
विज्ञापन
  • झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से मिला नोटों का अंबार, चुनाव के बीच ईडी के छापे में 30 करोड़ कैश मिलने का अनुमान 

टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने भारी नकदी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 30 करोड़ रुपये के कैश बरामदगी का अनुमान है। 

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आयी है। केंद्रीय एजेंसी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गयी है।

नोटों की गड्डियों का ढेर लगा हुआ है, जिसे देख अधिकारी भी चकरा गये हैं, जिन्हें गिनने के लिए मशीनें मंगवायी गयी हैं। ईडी के अधिकारियों की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था। 

बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गयी थीं। अधिकारी घर का कोना-कोना छान रहे हैं। पीएमएलए के तहत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर रेड डाली गयी है। ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी हो रही है। 

ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। बीते साल फरवरी में एजेंसी ने वीरेंद्र राम से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 

ईडी ने 21 फरवरी 2023 को रांची, जमशेदपुर और झारखंड, बिहार और दिल्ली के कुछ अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे पकड़ा था। एजेंसी ने तमाम परिसरों से 30 लाख का कैश, 1.5 करोड़ रुपये के गहने, कई करोड़ की 8 लग्जरी कारें और एसयूवी, मेट्रो और अन्य शहरों में फ्लैट व बंगले जब्त किये थे।

विज्ञापन