टीम एबीएन, रांची। राज्यभर में चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। रांची लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने आज होटवार जेल से अपना नामांकन शपथ पत्र सौंपा।
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने बीते शनिवार को रांची लोकसभा से नामांकन दर्ज करने के पूर्व पुलिस ने रांची समाहरणालय से लालपुर थाना के केस कांड संख्या 251/21 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। जिसका आज बेल फाइल किया गया एवं इसकी सुनवाई कल मंगलवार को होगी।
प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो के अधिवक्ता शष्ठी रंजन महतो ने मीडिया को बताया कि उपायुक्त के आदेश में जेल अथॉरिटी ने प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो का शपथ पत्र संलग्न करने के साथ ही लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया को विधिवत पूरा कर लिया है।
साथ ही बताते चलें कि सोमवार को जयराम महतो को नगड़ी थाना केस कांड संख्या 48/24 के एंटी सेपेटरी नो कोएसीव बेल मिल गया है।