Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मतदाता जागरूकता के लिए माहेश्वरी सभा रांची ने की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मतदाता जागरूकता के लिए माहेश्वरी सभा रांची ने की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 मई मे को श्री माहेश्वरी सभा रांची माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनाव के महापर्व पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए कैसे जागरूक बनाया जाए तथा उन्हें अपने मत के अधिकार का क्या महत्व है यह कैसे बताया जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई। 

सभा की तीनों शाखों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की सभा का प्रत्येक सदस्य अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें मतदान के दिन मत अवश्य दें इसके लिए प्रेरित करेगा तथा अपनी अपनी पहुंच के क्षेत्र में मतदान के दिन यह सुनिश्चित करने की चेष्टा करेगा की सब लोग मत देने के लिए अवश्य जाएं। 

आज की बैठक में तीनों शाखों के अध्यक्ष सचिव के अलावा पवन मंत्री, अशोक साबू, दीपक मारु, रमन बोड़ा, संगीता चितलांगिया, अनीता साबू,रश्मि मालपानी, सीमा मालपानी, पंकज साबू, सौरभ साबू  विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन