Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

करीना कपूर बनीं यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
करीना कपूर बनीं यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। करीना कपूर यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बन गयी हैं। करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया ने नेशनल एंबेसडर घोषित किया है। इस बात की जानकारी करीना कपूर ने अपने फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी पोस्ट किया है।

अपने कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया कि ये दिन उनके लिए काफी इमोशनल रहा। करीना का कहना है कि पिछले 10 साल से वह यूनिसेफ के साथ काम कर रही हैंद्य इन 10 सालों में उन्होंने बच्चों के राइट्स के लिए काम किया है। वह आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ यूनिसेफ से जुड़ी रहेंगी।

करीना के पोस्ट में लिखा है कि हमने अब तक जो भी काम है, उस पर मुझे गर्व है। मैं बच्चों के राइट्स के लिए अभी भी प्रतिबद्ध हूं और आगे भी इनके लिए काम करती रहूंगी। इसके अलावा अपनी पूरी टीम को भी थैंक्स कहना चाहती हूं। 

आप लोग महिलाओं और बच्चों के राइट्स के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं यूनिसेफ इंडिया को भी बधाई देना चाहती हूं और भारत में बच्चों के जीवन पर उनके अविश्वसनीय प्रभाव के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहती हूं।

विज्ञापन