- पलामू की धरती से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पलामू की धरती से आदिवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देश के हर कोने में मनायी जायेगी। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जिन्होंने भगवान बिरसा के गांव का दौरा किया। वहां की मिट्टी को मुझे अपने माथे पर लगाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा आदिवासी हितों को सर्वोपरि रखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से पीएम जन योजना का लाभ दिया। इस योजना से वे लोग लान्भवित हुए जो आदिवासी समाज में सबसे पिछड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने 13 मई को बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उस दिन जब वोट देने जाएं तो कमल फूल के निशान पर अपना बटन दबाएं। उन्होंने पलामू से भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए कहा कि बीडी राम बड़े सरल व्यक्ति हैं। देश को ऐसे लोगों की जरूरत है। जब मैं दिल्ली में किसी से इनका परिचय कराता हूं तो लोग विश्वास ही नहीं करते कि ये डीजीपी रह चुके हैं।