- 10 सालों में सिर्फ केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने व गुमराह करने का काम किया है: कांग्रेस प्रत्याशी
टीम एबीएन, रांची। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस से रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
10 सालों में सिर्फ केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया है। यशस्विनी सहाय ने कहा कि मार्केटिंग बढ़िया की गयी थी, लेकिन प्रोडक्ट फेल हो गया। अब जनता को दिखने लगा है कि सच क्या है। युवाओं के पास जॉब नहीं है।
महिलाओं को बजट मैनेज करने में दिक्कत हो रही है। यशस्विनी सहाय ने कहा कि महंगाई की हाहाकार मचा रही है। झारखंड बने 24 साल हो गए। 18 वर्ष भाजपा की सरकार रही है। रांची लोकसभा के लिए जो रोड मैप तैयार होना था वह अब तक नहीं बन पाया। एचईसी की हालत बदतर है, बंद होने के कगार में आ गया है।
बता दें कि कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं। यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडी गठबंधन की कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को नामांकन कर सकती है।
इसकी आवश्यक तैयारी की जा रही है। इस बीच उन्होंने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। इसके तहत वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। वे मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के तरहसी अंचल की रहने वाली हैं।