Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : समीर महंती ने भरा नामांकन पर्चा, सीएम भी रहे मौजूद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : समीर महंती ने भरा नामांकन पर्चा, सीएम भी रहे मौजूद
विज्ञापन
  • जमशेदपुर से JMM प्रत्याशी समीर मोहंती ने किया नामांकन
  • झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन बोले-I.N.D.I.A गठबंधन की सभी सीटों पर होगी जीत

टीम एबीएन, जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।

उनके नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कोल्हान दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की होगी जीत

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे।

कोल्हान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर कहा कि वर्ष 2014 से ही यह जुमला सुनने को मिल रहा है। नामांकन दाखिल करने के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन