Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : पति मनीष जायसवाल के पक्ष में प्रचार में उतरी निशा जायसवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : पति मनीष जायसवाल के पक्ष में प्रचार में उतरी निशा जायसवाल
विज्ञापन
  • बहन लूना और देवरानी ट्विंकल ने भी झोंकी ताकत
  • दूसरे दिन विष्णुगढ़ प्रखंड का किया दौरा
  • नुक्कड़ के साथ मतदाताओं से जुड़कर कमल फूल छाप में वोट देने का कर रहीं हैं अपील

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार रहती है उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल मैदान में हैं।  निशा जायसवाल ने गुरुवार को  बरही और चौपारण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

तो दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की बहन लूना जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनायी और मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने का अपील किया। 

निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतादाताओं से संपर्क साधा।

उनके साथ विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सत्यभामा जिला मंत्री मनोरमा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रानी शुक्ला, कंचन शर्मा, इंदु‌ देवी और विष्णुगढ़ पश्चिम की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी सहित निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य शामिल रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,208