कोडरमा। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हर हफ्ते के गुरुवार को अंचल दिवस का आयोजन किया जायेगा। अंचल दिवस को लेकर सभी अंचल अधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने सभी सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि आॅनलाइन पोर्टल पर लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अंचल दिवस के दिन अपनी अपनी समस्या को लेकर आने वाले हर लोगों की समस्या का निदान करेंगे। ताकि उनकी समस्या का निराकरण हो सके।