टीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर के बगल मॉडल पब्लिक स्कूल के कैपम्स में गुरुवार की देर शाम आग लग गयी। अगलगी में दर्जनों हरे पेड़ पौधे जल कर झुलस गये।
वहीं आग लगे देख ग्रामीणों व राहगीरों ने इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षक को दी। जिसके बाद स्थानीय मुखिया बेदू साव, शिक्षक विजय कुमार यादव, रवि कुमार, ब्रज बिहारी यादव, जुबेर आलम, प्रकाश कोटवार व नकुल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही आग लगे का पता नहीं चल पाया।