Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किशोरगंज रांची शक्ति आश्रम में हुई विहिप की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किशोरगंज रांची शक्ति आश्रम में हुई विहिप की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत सत्संग विभाग की बैठक विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, किशोरगंज रांची स्थित शक्ति आश्रम में हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के सत्संग प्रमुख उपस्थित हुए। 

मौके पर विहिप के केंद्रीय सत्संग प्रमुख माननीय बसंत रथ ने कहा सत्संग विश्व हिंदू परिषद के 19 आयामों में  एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से हिंदू समाज के बीच संस्कार एवं देशभक्ति उत्पन्न करने का कार्य किया जाता है। 

यह धार्मिक हिंदू को सामाजिक हिंदू बनाने का कार्य है जिसमें व्यक्ति केवल अपना नहीं धर्म के साथ-साथ देश का चिंतन करता है। जहां सत्संग चलता है वहां सदगुण का विकास होता है, समरसता बढ़ती है। बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का संदेश सत्संग से ही प्रसारित होता है। 

प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने बताया वर्तमान में परिषद के द्वारा 1231 सत्संग केंद्र चल रहे हैं जिसे षष्ठीपूर्ति वर्ष में 2100 करने का लक्ष्य है। 

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सहमंत्री रंगनाथ महतो, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सुभाष चटर्जी, संतोष सिंह, गुलाब सिंह, अमूल्य मिश्रा, कार्तिक विश्वकर्मा, योगेश खंडेलवाल, सोनाराम महतो, विकास कुमार, उमेश मांझी, देवीलाल मुर्मू, अतुल दत्ता, सरोज टुडू, प्रकाश दास गोस्वामी उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र और प्रचार- प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,013