Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकारी स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरण पर कोई रोक नहीं : के रवि कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकारी स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरण पर कोई रोक नहीं : के रवि कुमार
विज्ञापन

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में अब तक सात उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र 

अब तक राज्य में 72 करोड़ 37 लाख रुपये के सामान व नकदी जब्त 

टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से झारखंड में अब तक 72 करोड़ 37 लाख रुपये के सामान व नकदी जब्त किये गये हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरण में आदर्श आचार संहिता बाधक नहीं है, बशर्ते पाठ्य सामग्री पर किसी राजनीतिक व्यक्ति की तस्वीर नहीं हो। 

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के सुगम पठन-पाठन के लिए भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्य पुस्तक, नोट बुक, स्कूल बैग, कंप्यूटर लैब की स्थापना, टैब की खरीदारी और उसके वितरण के लिए टेंडर कर खरीदारी करने में कोई बाधा नहीं है। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में अब तक सात उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। वहीं लोकसभा चुनाव फेज 5 के लिए अब तक कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 20, कोडरमा से 11 और हजारीबाग से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। लोकसभा चुनाव फेज 6 के लिए अब तक कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5, धनबाद से 8, रांची से 6 और जमशेदपुर से 7 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,013