Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : डीआईजी आवास में तैनात जवान ने किया सुसाइड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : डीआईजी आवास में तैनात जवान ने किया सुसाइड
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि डीआईजी आवास के सामने वह घूम रहा था। 

तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आये और सड़क पर गिरा हुआ देखा और उसके माथे से खून बह रहा था। आनन फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

31 वर्षीय विकास कुमार जिला पुलिस बल का जवान था। उसके पिता का नाम राजेश कुमार है। वो हजारीबाग के ही झरपो का रहने वाला था। 2017 से वह डीआईजी आवास पर ही अपनी सेवा दे रहा था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी।

इस घटना पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री उपेंदर नाथ मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना डीआईजी आवास के सामने हुई है। जवान डीआईजी आवास सुरक्षा में तैनात था। 

घटना के पीछे का कारण उन्होंने बताया कि बेहद गर्मी होना एक कारण हो सकता है कि वो गिर गये हों और राइफल उस दौरान दब गया हो। जिससे ये घटना घटी है। गोली माथे में लगी है और दूसरी ओर पार कर गयी। वहीं उन्होंने विभागीय छुट्टी नहीं मिलने बात को नकार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे छुट्टी नहीं मिलना भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,805