Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिकागो के शहीदों को लाल सलाम के गगनभेदी नारों के बीच सीटू ने मनाया मजदूर दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिकागो के शहीदों को लाल सलाम के गगनभेदी नारों के बीच सीटू ने मनाया मजदूर दिवस
विज्ञापन
  • मजदूर वर्ग के संघर्ष की विरासत को आगे ले जायेगा सीटू : संजय पासवान
  • इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बिनोद सिंह को जिताने की सीटू ने की अपील

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। मजदूर यूनियन का अगुवा संगठन सीटू के बैनर तले वीर कुंवर सिंह पार्क में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया और सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम निर्माण यूनियन के नेता रविन्द्र भारती ने मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक लाल झंडा फहराया। जहां शिकागो के शहीदों को लाल सलाम, दुनिया के मजदूरों एक हो, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो, साम्राज्यवाद हो बर्बाद आदि गगनभेदी नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में 3 मई 1886 को लगभग 40 हजार मजदूर 8 घंटे की काम के लिए सड़कों पर उतर आये और पुलिस ने भूखे-प्‍यासे मजदूरों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें 6 मजदूरों की शहादत हो गयी, उसी समय खून से सने उन मजदूरों के कपड़ो को परचम बना कर आसमान की तरफ लहरा दिया और तब से ही लाल झंडा मजदूरों का प्रतीक बन गया। 

भारत में 1923 में कॉमरेड एम सिंगारवेलु ने तत्कालीन शहर मद्रास में लाल झंडा फहराया था। देश की सत्ता में काबिज सांप्रदायिक कॉरपोरट गठजोड़ की विनाशकारी मुहिम और निजी कॉरपोरेट वर्ग के द्वारा देश के संसाधनों, संपत्ति और बुनियादी ढांचे पर बेरोक टोक लूट खसोट के खिलाफ व्यापक संघर्ष करना होगा। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, असहनीय महंगाई से लोग जूझ रहे हैं। मजदूरों को गुलाम बनाने के उद्देश्य से चार लेबर कोड कानून बनाया गया है।

केन्द्र की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शासक वर्ग की सभी सांप्रदायिक विभाजनकारी साजिशों को निर्णायक रूप से पराजित करने के लिए मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत करते हुए संघर्ष की विरासत को आगे ले जायेगा। जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि मेहनतकश अपनी नौकरी, वेतन के लिए कड़ी मेहनत से प्राप्त अधिकारों पर शासक वर्ग के हमले के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहा है।

सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने आठ घंटे काम करने, जीवन यापन और सामाजिक सुरक्षा पर उनके लम्बे संघर्षों से हासिल अधिकारों को खत्म करने के बर्बर साजिश को वोट की चोट से नाकाम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जनता पर महंगाई बेरोजगारी का बुलडोजर चलाने वाली, हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफरत का माहौल बनाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ वोट करने और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड बिनोद सिंह को भारी बहुमत से जितानेकी अपील की।

कार्यक्रम में माइका वर्कर्स यूनियन के महेन्द्र तुरी, बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, निर्माण यूनियन के राजेन्द्र पासवान, नागेश्वर दास, सहदेव दास, परिवहन यूनियन के चंदन सिहं, कर्मचारी संघ के दिनेश रविदास, सुरेश कुमार, मनोज वर्णवाल, आशिष कुमार, ओमप्रकाश चौरसिया, द्वारिका पासी, बोधी साव, जीवनलाल महतो, अशोक वर्मा, उजैर खान, फारूक खान, मो सुलतान, राजकुमार साव, उमेश यादव, मुन्नीलाल पासवान, मनोज पासवान, असगर अली, महेन्द्र तुरीया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,803