Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम रिया सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई : एसडीएम रिया सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में ऐसे मामलें संज्ञान में आ रहे हैं जिसमें प्रशासन का नाम लेकर सरारती तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति का विरुपण किया जा रहा है। यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध एवं गैरकानूनी है। 

अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह ने ऐसे मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा इस तरह के मामलों की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

विदित हो कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत दंड के स्पष्ट प्रावधान हैं। इसमें अर्थदंड के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,805