Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समर्पित सेवा भाव से हजारीबाग की सेवा ही मेरा लक्ष्य : संजय मेहता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समर्पित सेवा भाव से हजारीबाग की सेवा ही मेरा लक्ष्य : संजय मेहता
विज्ञापन

जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय मेहता ने भरा नामांकन पर्चा, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब 

जयराम महतो ने हजारीबाग की जनता से किया आह्वान 

कहा- झारखंड को बचाने के लिए वोट करें इस बार 

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हजारीबाग के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नामांकन करवाने वालो में एक बड़ा नाम जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय मेहता का रहा। 

संजय मेहता के नामांकन कार्यक्रम की रैली  

मटवारी गांधी मैदान से निकली और हजारीबाग समाहरणालय स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली में झारखंडी योद्धा जयराम महतो समेत हजारों की संख्या में झारखंडी क्रांतिकारी व समर्थक दिखें। इस बीच संजय अपना नामांकन पर्चा दाखिल किये।  

चिलचिलाती धूप भी नहीं रोक सकी लोगों का उत्साह 

नामांकन के दौरान 40 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप में हजारों समर्थकों ने यह संदेश दिया है कि हजारीबाग की जनता परिवर्तन के मूड में है। इस बार जनता उसे ही वोट करेगी जो झारखंडी मुद्दों की आवाज उठाता है। स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास, विस्थापन और सामाजिक न्याय की बात करता है।

विकास के नये कृतिमान गढ़ेंगे संजय मेहता

अपने समर्थकों के बीच संजय मेहता ने नामांकन पश्चात हजारीबाग लोकसभा के लिए विकास के नये कृतिमान गढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि समर्पित सेवा भाव से अपनी माटी का सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। जिस तरह पिछले 3 वर्षों से झारखंड बचाने के लिए हमलोगों ने जनता की आवाज बुलंद किया है। आगे भी सड़क से सदन तक झारखंडियत कि आवाज बुलंद करता रहूंगा।

संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम से पूर्व इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना की। संजय के नामांकन में जयराम महतो ने हजारीबाग लोकसभा वासियों को संदेश दिया है कि जनता इस बार पार्टियों को यह संदेश जरूर देगी की अगर अच्छा जनप्रतिनिधि नही देंगे तो वो उन्हें वोट नहीं देगी। 

हजारीबाग के जन जन ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। उन्होंने हजारीबाग लोकसभा वासियों से साथ, समर्थन की अपील किया।संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे हजारीबाग लोकसभा वासियों के कोने कोने से आये लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि यह जनसैलाब देखकर अभिभूत हूं। हम मिलकर हजारीबाग में बदलाव की गाथा लिखने वाले हैं।

संजय मेहता जिंदाबाद और हजारीबाग का सांसद कैसा हो संजय मेहता जैसा हो... के नारों से हजारीबाग की सड़कें गुंजायमान हो गयी। एक युवा  राजनीतिज्ञ के लिए उमड़ी ये जनसमर्थन हजारीबाग के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। 

लोगों का उनके तरफ स्वाभाविक झुकाव हजारीबाग के प्रबुद्ध जनता के लिए एक बहस का विषय बना हुआ है। नामांकन कार्यक्रम में हजारीबाग लोकसभा एवं कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रांची समेत झारखंड के कई जिलों से भारी संख्या में झारखंडी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,805