Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया : अगलगी में घर-मवेशी खाक, भारी नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : अगलगी में घर-मवेशी खाक, भारी नुकसान
विज्ञापन

घर में आग लगने से तीन मवेशी जलकर मरे, लाखों रुपये का नुकसान

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह पंचायत समिति सदस्य प्रेम लाल यादव के घर में आग लगने से तीन मवेशी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए इस बारे में प्रेम लाल यादव ने बताया कि घर के अंदर तीन मवेशी खूंटे से बंधे थे, जिसमें दो और एक बछड़ा शामिल था। 

घर के ऊपर पुआल रखा था। तभी अचानक आग लग गयी और आज की लपटे इतनी तेज हो गई की आसानी से उसे पर काबू नहीं पाया जा सका ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक तीनों मवेशी और पुआल जलकर राख हो गया था।

इसमें लाखों रुपये का नुकसान पीड़ित परिवार को हुआ है इस बात की जानकारी प्रेम लाल यादव ने अंचल कार्यालय में दी है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,581