स्वीप कार्यक्रम
- कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण कर 20 मई 2024 को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया गया
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग कोडरमा के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण कर 20 मई 2024 को मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर लोकतंत्र के महा पर्व में सहभागी बनाने की अपील किया गया।
साथ ही मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, मतदान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दिया जा रहा है एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया गया।