Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रेरणा शाखा ने बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रेरणा शाखा ने बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच के  प्रांतीय कार्यक्रम के तहत  प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया ने एवरी किट हेल्दी वीक के तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ  में किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम के तहत योग शिक्षिका दीपा गुप्ता ने बच्चों को योग एवं ज्ञान सीखने का कार्यक्रम कराया। 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गायत्री मंत्र का उच्चारण सिखाया गया जिसे बच्चे अपने मस्तिष्क को स्थाई रूप से एक जगह एकत्रित कर सके एवं हास्य योग भी सिखाया गया जिसे पढ़ाई से होने वाले तनाव को काम किया जा सके। कार्यक्रम के एजुकेयर कोचिंग सेंटर में बच्चों को जंक फूड के उपभोग को कम करने के लिए तथा पौष्टिक भोजन के महत्व को समझाने के लिए एक नाटक प्रस्तुत किया गया।

जिसके द्वारा बच्चों को यह संदेश दिया गया कि जंक फूड खाने से हमारे शरीर में कमजोरी एवं बीमारियां उत्पन्न हो जाती है, पौष्टिक भोजन से हमें ताकत मिलती है। कार्यक्रम के दौरान मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ में बच्चों के सेल्फ केयर को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर सागरमाणी सेठ के द्वारा डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के बच्चों के दांतों की जांच की गई। 

साथ ही साथ डॉक्टर सागरमणि सेठ के द्वारा बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने एवं तीनों टाइम खाना खाने के बाद गार्गल करने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में सीए वंदना अग्रवाल द्वारा बच्चों को गुड- टच बेड- टच के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साथ बच्चों को ऐसी परिस्थितियों में चौकन्ना होकर उससे बचने के उपाय के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के सहयोग से अशोक कुमार, आकाश चंद्रा एवं प्रवीण जोशी के नेतृत्व में खुशबू कुमारी एवं रानी कुमारी द्वारा सरहनीय सेल्फ डिफेंस की तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को सेल्फ डिफेंस स्टंट सिखाया गया। ताइक्वांडो संघ  का एक सरहनीय नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी को निडर बनाओ। 

इस प्रकार इन पांच दिवसीय कार्यक्रम से प्रेरणा शाखा द्वारा मोहन आधारशिला एवं एजुकेयर कोचिंग सेंटर के बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए कार्य किये गये। मौके मंडल एक की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मई के महीना को अमृत धारा महीना घोषित किया गया है।

जिसमें जिसमें विभिन्न शाखों के द्वारा स्थाई एवं अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था की जायेगी। मौके पर प्रेरणा शाखा के अध्यक्ष सारिका लड्ढा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, मीना हिसारिया, उषा शर्मा, मोहन आधारशिला की प्राचार्य प्रीति गुप्ता, एजुकेयर की निर्देशिका रश्मि लड्ढा, आंचल लड्ढा एवं अंजू लड्ढा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,047