Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी। जिसमें दो युवकों के शव लेकर परिजन भाग गये और उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पहली घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना पलामू के रेहला थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर है। 

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे में नेशनल हाइवे 75 पर बाइक दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीण दो युवकों को इलाज के लिए पलामू ले गये। 

उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का शव लेकर भाग गये। अस्पताल में दोनों की पहचान उजागर नहीं की गयी।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक युवक पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा युवक पलामू सदर थाना क्षेत्र के चियांकी इलाके का रहने वाला था। परिजनों ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,043