Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विहिप और अन्य हिन्दू संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव पर किया हनुमान चालीसा पथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विहिप और अन्य हिन्दू संगठनों ने हनुमान जन्मोत्सव पर किया हनुमान चालीसा पथ
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विहिप और अन्य हिंदु परिवार की द्वारा पूरे प्रांत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने कहां कि हम सभी के लिए यह अति आनंद का विषय है कि इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्री रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हुआ है। श्री राम काज में उनके भक्त हनुमान की भूमिका से हम सभी परिचित हैं। रामभक्त हनुमान बल, बुद्धि और विवेक के साक्षात देवता हैं। वह रोग ,दुख और भय का हरण करने वाले हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले इन सभी से मुक्त हो जाते हैं। प्रांत मन्दिर मिथलेश्व मिश्र ने कहां की इस बार मंगलवार के दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव का दिन होने से उनकी आराधना अति मंगलदायक है। श्री हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक आयोजन के माध्यम से हनुमत आराधना कर धर्म, समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित हेतु हम प्रांत, जिला के प्रखंड और गांव में इस वर्ष उत्सव दिखने को मिला। इस मौके पर प्रांत संघठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, रंगनाथ महतो जी, प्रांत संयोजक बजरंग दल दीपक ठाकुर जी, विशेष संपर्क सह प्रमुख प्रिंस आजमानी, समाजिक समरसता किशुन कुमार झा, मातृ शक्ति दीपा रानी कुंज, रांची जिला कैलाश केसरी,अरविंद मिश्रा, कुमार गौरव, छोटू वर्मा, शशि जी,दामोदर जी, बीना जी एवं अन्य प्रांत जिला,प्रखंड के विहिप एवं अन्य हिंदू संगठन के लोग इसे सामूहिक हनुमान चालीसा में शामिल हुए।उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (मो.न.--9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,038