Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण ने किया नामांकन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण ने किया नामांकन
विज्ञापन

खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने दाखिल किया नामांकन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को समाहरणालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मंत्री आलमगीर आलम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। 

नामांकन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रोड शो का आयोजन किया। इससे पूर्व खूंटी के को-आपरेटिव मैदान में कांग्रेस की एक जनसभा हुई। जिसमें सीएम चंपाई सोरेन, कालीचरण मुंडा समेत सभी नेताओं ने बारी-बारी से लोगों को संबोधित कर अपनी जीत का दावा किया। 

बता दें कि इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रत्याशियों का नामांकन जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से पहले भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। 

उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने एक रोड शो किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं की भारी भीड़ थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,809