Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव रांची में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव रांची में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पृथ्वी बचाने का संकल्प
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज पृथ्वी बचाने को लेकर पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। पृथ्वी पर बढ़ती गर्मी की ओर ध्यान दिलाते हुए इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया गया। 

बच्चों ने इस अवसर पर चित्रांकन किया तथा माडल भी बनाये। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा एक नाटिका का भी आयोजन किया गया। बाद में बच्चों ने अपने भाषण के माध्यम से धरती को प्लास्टिक से बचाने और उसके कम से कम उपयोग पर जोर दिया। 

इस अवसर पर शिक्षिका आराधना सिन्हा, नीलिमा दास और अनंत कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर बच्चों के अलावा वरिष्ठ शिक्षक सह कार्यक्रम के संयोजक नागेंद्र झा और प्रेमजीत सारंगी भी मौजूद थे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु  ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,811