Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : 490 अंक लाकर मैट्रिक में जिला टॉपर बना सक्षम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : 490 अंक लाकर मैट्रिक में जिला टॉपर बना सक्षम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा का छात्र सक्षम कुमार 490 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना। 

साथ ही राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के रिशु राज ने 482 अंक प्राप्त कर दूसरा, जनता हाई स्कूल पत्थलगड्डा के मनीदीप राज ने 481 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नाजरेथ विद्या निकेतन चतरा की अर्चना कुमारी ने 480 अंक के साथ चौथा, एसएस हाई स्कूल प्रतापपुर के अजय कुमार ने 477 अंक के पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

एसएस हाई स्कूल पांडेयपुरा के अमन कुमार व अपग्रेड हाई स्कूल तुलबुल के दीपक कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर छठा, इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा के सत्यम कुमार व सुमित कुमार केसरी ने 474 अंक के साथ सातवां व बीके हाई स्कूल कान्हाचट्टी के निखिल कुमार ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला टॉप टेन में रहने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता ने बच्चों को मिठाई खिला कर खुशी जतायी। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा के छात्र सक्षम वर्मा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना। 

साथ ही राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सक्षम को 490 अंक प्राप्त हुए हैं। वह शहर से सटे बाइपास रोड स्थित दुबे लॉज का निवासी है। सक्षम ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक राकेश, सुनील, पंकज व अन्य को दिया है। कहा कि आगे की पढ़ाई कर आइएएस बनना चाहता है। 

सक्षम के पिता अरविंद कुमार वर्मा व माता संगीता वर्मा ने बेटा की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत व लगन के दम पर इतना अंक प्राप्त किया है। इसमें उनके शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। सक्षम के पिता की मोटर पंप की दुकान हैं  सक्षम ने हिंदी ए में 98 अंक, इंग्लिश में 97 अंक, मैथ में 100 अंक, साइंस में 99 व सोशल साइंस में 96 अंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,390