Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

21 को धूमधाम से भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनायेगा जैन श्वेतांबर श्री संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
21 को धूमधाम से भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनायेगा जैन श्वेतांबर श्री संघ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांम्बर श्री संघ, रांची के द्वारा भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव दिनांक 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री जैन श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में आज श्वेताम्बर समाज के गणमान्य लोगों की महावीर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक हुई। दिनांक 21-अप्रैल-24 दिन रविवार को सुबह 8 बजे डोरंडा जैन मंदिर से श्री महावीर प्रभु की सवारी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। 

तत्पश्चात 10:30 से 12:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम है जिसमे महावीर भगवान के जीवनी से जुड़ी झलकियां भी प्रस्तुत की जायेगी। उसके बाद स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम रखा गया है। समाज के लोग छोटे बड़े सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में महावीर जयंती के कार्यक्रम में भाग ले एवं कार्यक्रम को सफल बनायें निवेदन किया गया है। 

श्री संघ के अध्यक्ष संपतलाल रामपुरिया, सुभाष चंद बोथरा, अमरचंद बैंगानी, अशोक सुराणा, विमल दस्सानी, घेवर चंद नाहटा आदि के अलावा समाज के अन्य गणमान्य सदस्य आज की बैठक में उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन (8340247771) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,209