झारखंड
ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर आजसू ने की बैठक
ABN Bureau
•
16 Dec, 2021
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
पाकुड़। आजसू पार्टी द्वारा निर्देशित जिला सम्मेलन की बैठक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री आलोक जय पॉल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला सह-प्रभारी दीपक मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं पार्टी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकरियों ने राज्य की ज्वलंत समस्याओं जैसे जातीय आधार पर जनगणना, बेरोजगारी, स्थानीय नीति, पंचायत चुनाव, और राज्यों के संसाधनों को अवैध रूप से दोहन के साथ खनिज संपदा की लूट पर अंकुश लगाने कि चर्चा की गई।इस जिला सम्मेलन कार्यक्रम में जिला सचिव सोनू आलम केंद्रीय सचिव बिक्रम सिंह, केंद्रीय ओबीसी प्रकोष्ठ के सदस्य अख्तर आलम, केंद्रीय समिति सदस्य मोफिज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जनिसार अली, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, प्रखंड सचिव मिथलेश ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, नगर अध्यक्ष संजीव पासवान, मीडिया कोआॅर्डिनेटर सह युवा प्रखंड उपाध्यक्ष सदाकस अली, मीडिया प्रभारी शेकसादी रहमतुल्ला आलय, प्रखंड प्रभारी अल्फ्राज अहमद (ओबीसी प्रकोष्ठ) अहमदुल्ला, मोसाराफ, मोजीबुर, अब्दुल हक, जाकिम, राहुल तिवारी, बिक्की कुमार, मुकेश चौधरी एवं दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन