एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गयी है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मंगलवार देर रात बालूमाथ थाना क्षेत्र की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।