टीम एबीएन, रांची। रांची में इस वक्त राम नवमी की धूम देखने को मिल रही है। चारों तरफ शहर भगवा झंडे से सजा हुआ है । वहीं, सुबह से ही राम मंदिर में भक्तों का हुजूम देखने को मिल रही है। रांची के सर्जना चौक स्थित राम मंदिर में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। राम मंदिर में युवाओं का उत्साह सिर चढ़ कर बोल रहा है। भगवान राम के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में युवाओं की टोली भी राम मंदिर पहुंचती नजर आई। भगवान राम में दर्शन कर हर कोई आज के दिन की शुरूआत कर रहा है।
शहर के तमाम मंदिरों में भी विधि विधान के साथ पूजा की जा रही है। प्रसिद्ध तपोवन मंदिर में भी पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा की गई. वहां भी बड़ी संख्या में भगवान राम और हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। राम नवमी को लेकर तपोवन मंदिर में भी तैयारियां पूरी हो गई है। वहां भी भक्तों को तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौक है जब देश में रामनवमी मनाई जा रही है।