Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मसलिया के मध्य विद्यालय, गोलबंधा अब बनेगा हाई स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मसलिया के मध्य विद्यालय, गोलबंधा अब बनेगा हाई स्कूल
विज्ञापन
दुमका। विधायक बसंत सोरेन ने क्षेत्र की जनता द्वारा किए गए मांग स्कूली छात्रों को हो रही असुविधा को देखते हुए मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय गोलबंधा को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कराने की पहल करते हुए शिक्षा मंत्री से मिले। विधायक ने छात्रों की समस्या से अवगत कराते हुए शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ यादव से बताया कि इलाके के बच्चों को मिडिल स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नवीं और दसवीं की कक्षा के लिए 10 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय में उच्च विद्यालय मसलिया आना होता था। विधायक के अनुशंसा पर विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उससे आधे दर्जन अन्य मध्य विद्यालय जो क्रमश: लहरजोरिया, विक्रमपुर, धोबना, गोलपुर-01, हथियापाथर एवं रास्ताडंगाल में अवस्थित हैं। उन मध्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी हाई स्कूल की पढ़ाई में सुविधा होगी। विधायक ने इस बावत शिक्षामंत्री एवं विभाग के सचिव से भी मिलकर इस प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगाने का अनुरोध किया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने इस समस्या को लेकर विधायक बसंत सोरेन का ध्यानाकृष्ट कराया था। जिसपर उन्होंने पहल करने का आश्वासन दिया था कि जल्द मांगे पूरी करने को लेकर संबंधित विभाग से पहल करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,097