एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। महावीर मुहल्ला में जयंती पर बाबा साहेब के चित्र माल्यार्पण करते हुए सीटू के जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत का संविधान बनाने के समय मजदूर वर्ग को ध्यान में रखा।
सभी दलित आदिवासी, पिछड़े व दबे कुचले गरीबों के साथ साथ महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। आज संविधान के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है और गरीबों के अधिकार को छीना जा रहा है। इसलिए भारत का संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सब को एकजुट होना होगा।
इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, आंगनबाड़ी सेविका रेखा कुमारी, सौरभ पासवान, अभिषेक कुमार, सुरज कुमार, सौरभ सागर, अभिषेक पासवान, शिवानी पासवान, अभिषेक पासवान, चाहत कुमारी, नैतिक कुमार आदि मौजूद थे।