लोकसभा चुनाव
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम ने की आधिकारिक घोषणा
टीम एबीएन, रांची। राज्य की तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी राजनीतिक हल चल बढ़ने लगी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आज शनिवार को अपने उम्मीदवार उतारने का अधिकारिक घोषणा की। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो ने देवेंद्र नाथ महतो के नाम ऐलान किया।
इसके साथ ही रांची लोकसभा का चुनावी समर काफी रोमांचक हो चुकी है। रांची लोकसभा चुनाव त्रिकोणीय संरचना लेते जा रही है। मीडिया वार्ता के दौरान पार्टी के प्रधान महासचिव ने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो के नाम जारी होने के साथ ही संगठन के कार्यकर्ता में काफी उत्साह का संचार हुआ है।
देवेंद्र नाथ महतो झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। जेपीएससी एवं जेएसएससी के अनियमितता के खिलाफ युवाओं के आवाज को लगातार बुलंद करते आये हैं। बताते चलें कि एनडीए की ओर से वर्तमान सीटिंग सांसद संजय सेठ मैदान में है। वहीं अब तक इंडिया एलाइंस की ओर से अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।