कोडरमा। एनएमओपीएस झारखंड के आह्वान पर कोडरमा जिला इकाई के सरकारी विभाग के सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा बहुत हुआ इंतजार,वादा करो सरकार। का बैच लगाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए अपने अपने कार्यालय में ड्यूटी किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला संयोजक डॉ वासुदेव राम ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को प्रमुखता देते हुए सभी चुनावी मंच से घोषणा किया था कि बदलो सरकार पाओ पुरानी पेंशन का अधिकार, परंतु सरकार गठन के 2 वर्ष पूरे होने को है फिर भी अपने किए गए वादों पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एनएमओपीएस झारखंड के प्रांतीय कमेटी ने 5 दिसंबर को हुए बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 15-16 दिसंबर को बैच लगाकर सभी पेंशन विहीन कर्मचारी अपना कार्य कर रहे हैं। जब चरण बताया आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। सरकार अगर कर्मचारियों के मांगों पर ध्यान नहीं देती है तब आंदोलन का अंतिम रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल ही होगा। इसलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द पूरा करें। जिला इकाई कोडरमा में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक डॉ वासुदेव राम, जिला कोषाध्यक्ष मनोज बाजपेई, प्रांतीय कमेटी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधा शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार रजक, जिला संयोजक धनंजय, उपाध्याय ज्वाला समीर, सुरेश कुशवाहा, बृजेश पांडे, पुलिस लाइन कांति कुमारी, कपिल देव प्रजापति आदि शामिल थे।