टीम एबीएन, कोडरमा। श्री रामनवमी झंडा महासमिति की बैठक मंगलवार को बेलाटांड़ स्थित कला मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक महावीर मोदी एवं संचालन चंदन चक्रवर्ती ने की। इसमें भाजपा नेता रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। श्री मोदी ने बताया कि वर्ष 1985 में श्री राम नवमी झंडा महासमिति की नींव रखी गयी थी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री राम नवमी झंडा महासमिति का अध्यक्ष संतोष यादव और महासचिव चंदन चक्रवर्ती चुने गये।
मौके पर अध्यक्ष संतोष यादव ने लगातार छठी बार महासमिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष पूरे भव्यता के साथ झंडा चौक पर श्री राम नवमी झंडा महासमिति के द्वारा विभिन्न अखाड़ा समितियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महासमिति के कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया जायेगा।
मौके सिद्धि प्रसाद, महेंद्र यादव, संजय यादव, पिंटू गुप्ता, लखन सिंह, ओम प्रकाश निरंजन,सचिन कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार, राहुल यादव, रौशन यादव, रोहित यादव, बिनोद यादव, विक्रम कुमार, यशपाल सिंह गोल्डेन, मनोज सहाय पिंकू, रवि यादव, ईश्वर मोदी, अविनाश चंद्रवंशी, प्रदीप सुमन, सुषमा सुमन, बालगोविंद मोदी, लक्ष्मी बर्णवाल, कविता कुमारी, पूनम बर्णवाल आदि मौजूद थे।