टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा थाना अंतर्गत बेकोबार में अजय पंडित पिता डेगलाल पंडित को अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके सत्यापन एवं त्वरित उद्वेदन हेतु एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जीत वाहन उरांव एवं पुलिस निरीक्षक सह कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर कांड का उदभेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं एक पिस्तौल का मैगजीन एवं एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभिक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने यह स्वीकार किया कि पूर्व में पीडित के परिवार और अभिव्यक्तियों के परिवार के बीच चली आ रही संपत्ति विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में कोडरमा थाना में कांड संख्या 66/24 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद पंडित, उम्र 45 वर्ष, पिता प्रभु पंडित, बेकोबार, कोडरमा, प्रवीण पंडित, उम्र 24 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुखदेव प्रजापति, पंडरिया, चौपारण, पंकज कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता सुरेश पंडित, भोंडो, चंदवारा और सुनील ठाकुर, पिता महादेव ठाकुर, बेकोबार कोडरमा के नाम शामिल हैं।
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक जीतवाहन उरांव, कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, डोमचांच प्रभारी प्रेम कुमार, तकनीकी शाखा कोडरमा के अब्दुल्ला खान समेत अन्य शामिल थे।