- दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद रांची पहुंचे सीएम चंपई और कल्पना सोरेन
टीम एबीएन, रांची। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि रामलीला मैदान में मैं कभी नहीं गयी थी।
कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानूंगी, झारखंड की तरफ से चंपई सोरेन के साथ अपनी बातों को रखने का और हमारे इंडिया गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। कल्पना सोरेन ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने 4 साल तक काम किया, किस तरह से चुनाव से पहले गिरफ्तारी की गयी। इस पर महिलाओं आदिवासी को बातें रखने का मुझे मौका मिला।
बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली में कल्पना सोरेन बीजेपी पर जमकर बरसीं। कल्पना सोरेन ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जितनी गारंटियां है उसे ठऊअ सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।
कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आयें।