टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के राजाहाता के समीप स्थित कुंआ से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान राजाहाता निवासी स्व. बसंत साहू की 24 वर्षीय पुत्री सिया कुमारी के रूप में की गयी।
शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है, वंही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच - पड़ताल में जुट गई।