Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बजरंग वर्मा अध्यक्ष और अभय सिंह बने मुख्य संरक्षक

बजरंग वर्मा अध्यक्ष और अभय सिंह बने मुख्य संरक्षक
विज्ञापन

श्री महावीर मंडल लालपुर का गठन

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल राजस्थान में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नहीं सत्र के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को अध्यक्ष और अभय कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में मंडल के  संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य, दिनेश साहू, बसंत दास, रमेश सिंह, सूर्यभान सिंह, अजय गुप्ता, सुनील साहू, उमेश रंजन साहू, अजय राय, श्रीराम शर्मा, प्रशांत राजा और के के सिंह बनाए गए। 

मंडल के महामंत्री के रूप में दिनेश सिंह, सुमित सिंह, जयंत कर, रणधीर सिंह, राजेश कुमार एवं मनोज शर्मा का चयन किया गया। वरीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, कुणाल राय, सोनू वर्मा और अजीत दास बनाए गए। मंत्री के रूप में बाबू घनश्याम सिंह, दीपक वर्मा, पप्पू वर्मा, विकास वर्मा तथा शुकरा लोहार का चुनाव किया गया। प्रचार मंत्री विनय कुमार बीनू, कोषाध्यक्ष हरीश मंदानी  और अंकेक्षक राकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,948