Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आर्मी के फर्स्ट बिहार दो अप्रैल को लोहरदगा में लगायेगा सैनिक कैंटीन

आर्मी के फर्स्ट बिहार दो अप्रैल को लोहरदगा में लगायेगा सैनिक कैंटीन
विज्ञापन
  • भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन प्रखंड परिसर में आ रही है सैनिक सीएसडी कैंटीन
  • लोहरदगा और आसपास के सैनिकों पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
  • दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारी जायेगी

टीम एबीएन, लोहरदगा। दो अप्रैल को फर्स्ट बिहार बटालियन के द्वारा लोहरदगा में सैनिक कैंटीन का आना सुनिश्चित किया गया है। आप सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके डिपेंडेंट सदस्यगण समय से आकर अपनी आर्मी कैंटीन का लाभ उठाएं। यह जानकारी फर्स्ट बिहार बटालियन के अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा के अध्यक्ष धर्मराज  महतो ने दी।

उन्होंने ने बताया कि कैंटीन खोलने का समय अपराह्न 10 बजे रखा गया है। साथ ही फर्स्ट बिहार रेजीमेंट और गुमला सोल्जर बोर्ड के अफसर समेत स्टाफ आर्मी दस्तावेज संबंधी समस्याओं के सुधारने के लिए लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन में पधार रहे हैं। जिन भाइयों- बहनों को किसी भी तरह की कागजी समस्या हो तो ट्रस्ट भवन में आकर अपना समस्या को बताते हुए कंप्यूटर में चढ़ावाना सुनिश्चित करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने तमाम सैनिक परिवार से अपील की है की इस कैंप का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,952