Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया

कोडरमा लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया
विज्ञापन
  • साहू धर्मशाला में आयोजित हुआ यंग इंडिया डायलॉग
  • नौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं :- विनोद सिंह

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। कॉमरेड चंदू की शहादत दिवस के मौके पर साहू धर्मशाला में यंग इंडिया डायलॉग का आयोजन इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, आरवाईए महासचिव नीरज कुमार और कोडरमा से इंडिया गठबंधन, भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह शामिल हुए। 

यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए कॉमरेड नीरज ने कहा कि आज चंदू का शहादत दिवस है। कॉमरेड चंदू से जब किसी ने पूछा की आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा क्या है? तो उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसी जिंदगी और चेग्वेरा जैसी मौत। कॉमरेड चंदू देश भर के नौजवानों के लिए, नौजवान आंदोलनों के लिए हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 

आज जब देश में नौजवानों की आवाज को कुंदा जा रहा है। रोजगार, शिक्षा के सवालों को गौण कर एक व्यक्ति के नाम की गारंटी का हल्ला मचाया जा रहा है। जिसने 2 करोड़ रोजगारों के वादे को, काला धन विदेशों से वापस लाने के वादे को, महंगाई कम करने के वादे को जुमला बता दिया। वो गारंटी दे रहे हैं? उनकी गारंटी सिर्फ महिला हिंसा की गारंटी है, कठुआ से लेकर गुजरात बिल्किस बानो के साथ, मणिपुर की महिलाओं के साथ महिला पहलवानों के साथ अन्याय की गारंटी।

एलक्टोरल बॉन्ड, ईडी, सीबीआई, ईवीएम, विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के जरिए चुनावों को खत्म कर तानाशाही परमानेंट कर देना चाहते हैं। इस तानाशाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है, हमें बाबासाहेब, भगत सिंह, चंद्रशेखर के सपनों के भारत को बनाने का संघर्ष को तेज करने के साथ लोकतंत्र बचाने के लिए इस चुनाव में उतरना होगा। इंडिया गठबंधन को जिताने की गारंटी करनी होगी।

यंग इंडिया डायलॉग को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड विनोद सिंह ने कहा कि नौजवान इस सरकार के एजेंडे में नही हैं। कोडरमा क्षेत्र में ढिबरा को व्यवसाय बनाने का सवाल हो, क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज चलाने का सवाल हो, आपने देखा है इन सवालों पर कोई बात नही होती है। यहां से नौजवान बाहर पलायन करने को विवश हैं, और उनके साथ भी देश विदेश में जब कोई घटना हो जाती है, तो उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा भी नही मिलती है।

कोडरमा क्षेत्र के नौजवानों के इन सवालों को मुद्दा बनाने के लिए आइसा आरवाईए के साथियों को धन्यवाद दिया। यंग इंडिया डायलॉग का संचालन आरवाईए राज्य सचिव अविनाश रंजन ने किया। आरवाईए राज्य अध्यक्ष संदीप जयसवाल, गिरिडीह जिला अध्यक्ष सोनू पांडे, गिरिडीह के पूर्व जिला सचिव विनय संथालिया, कोडरमा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, सलीम, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी कुमार ने यंग इंडिया डायलॉग को मुख्य रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र नौजवान शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,333