Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 327
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हीट स्ट्रोक का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग जागरूक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हीट स्ट्रोक का प्रकोप दिखते ही स्वास्थ्य विभाग जागरूक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। वहीं, हीट स्ट्रोक (लू) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एडवाइजरी जारी कर चुका है। इसके मद्देनजर राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में भी तैयारी कर ली गयी है. अस्पतालों में ओआरएस और जीवन रक्षक दवाओं का प्रर्याप्त स्टॉक रखा जा रहा है।

वहीं, जिन अस्पतालों में दवाओं की कमी है, वे स्थानीय स्तर पर इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। इधर, रिम्स प्रबंधनने आइसोलेशन वार्ड में अलग से बेड भी आरक्षित कर लिया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जायेगा. फिलहाल यहां अन्य बीमारी के मरीजों का इलाज चल रहा है. हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर उनको वहां रखा जायेगा. सदर अस्पताल रांची में भी बेड और प्रर्याप्त दवाओं के इंतजाम कर लिये गये हैं। विभाग ने अस्पताल में सामान्य मरीजों को भी हीट स्ट्रोक के लिए जागरूक करने को कहा है।

विज्ञापन